खबरमध्य प्रदेश

19 नवम्बर को राष्ट्रीय संघर्ष समिति ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए रुपए 7500+डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू कराने के लिए दिल्ली में प्रदर्शन करेगी

ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शशि भान सिंह भदौरिया प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा एवं आर ए धारकर ने बताया कि ई पी एस 95 पेंशनर्स की प्रमुख मांग रुपए 7500+डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू करने साथ ही सभी हायर पेंशन के पात्र पेंशनरों को हायर पेंशन के भुगतान के लिए 19 नवम्बर को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन मुख्यालय दिल्ली में सी बी टी बैठक के दौरान विशाल प्रदर्शन करेंगे अत: राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शशिभान भदौरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा ने मान्यनीय प्रधानमंत्री महोदय केंद्रीय श्रम मंत्री महोदय वित्त मंत्री महोदय एवं सी बी टी के सदस्यों से अनुरोध किया है कि सी टी बी की बैठक में ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए रुपए 7500+डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू जाए अन्यथा पूरे देश में धरना प्रदर्शन आंदोलन आमरण अनशन आदि करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button