भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार का भोपाल प्रवास

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार का 17 नवंबर को भोपाल प्रवास हुआ। उनके प्रवास के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों से संवाद सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे शुभ इन कैफे, विधायक विश्राम गृह के पास मालवीय नगर में मोर्चा के कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ हुई। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे बालिका छात्रावास, शिवाजी नगर में छात्रावास संपर्क किया गया। दोपहर 12:45 बजे बागमुगलिया आंबेडकर पार्क में महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके बाद बरखेड़ा पठानी बस्ती में लाभार्थियों से संवाद एवं बुजुर्गजनों का सम्मान किया गया। दोपहर 2 बजे बरखेड़ी भोपाल में कार्यकर्ता के निवास पर सहभोज का आयोजन हुआ। इसके पश्चात पातरा मंदिर परिसर में मंदिर दर्शन एवं संत गाडगे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रवास के अंतिम चरण में दोपहर 3:15 बजे 12 नंबर बैरागढ़ स्थित वाल्मीकि मंदिर में दर्शन एवं माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, महामंत्री द्वय राम स्वरूप शुक्रवारे,गणपतलाल डाबी, जिला अध्यक्ष दिनेश भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता भगवानदास ढालिया,अशोक भगवानिया, नरेश मालवीय, पीसी कनर्जी, भूरा परिचय विशाल मालवीय सहित बड़ी संख्या में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भगवान सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

