2 साल से नहीं नहाए थे शरद कपूर’, केयरटेकर हेमा चौधरी बोलीं- कुछ लोग तो उनके मरने का इंतजार कर रहे थे

बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और खराब स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में हैं। ‘जोश’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके शरद कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, जिनमें उनकी हालत देखकर फैंस भी परेशान हो गए थे। बताया गया कि अभिनेता आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस मुश्किल समय में सलमान खान और सोनू सूद जैसे सितारों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।अब शरद कपूर की देखभाल कर रहीं उनकी दोस्त और केयरटेकर हेमा चौधरी ने अभिनेता की हालत को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उनका कहना है कि जब वह शरद से पहली बार मिली थीं, तब उनकी स्थिति बेहद खराब थी। हेमा ने यह भी दावा किया कि अभिनेता करीब दो साल से न तो ठीक से नहाए थे और न ही अपने बिस्तर से बाहर निकल पाए थे।बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और खराब स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में हैं। ‘जोश’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके शरद कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, जिनमें उनकी हालत देखकर फैंस भी परेशान हो गए थे। बताया गया कि अभिनेता आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस मुश्किल समय में सलमान खान और सोनू सूद जैसे सितारों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।अब शरद कपूर की देखभाल कर रहीं उनकी दोस्त और केयरटेकर हेमा चौधरी ने अभिनेता की हालत को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उनका कहना है कि जब वह शरद से पहली बार मिली थीं, तब उनकी स्थिति बेहद खराब थी। हेमा ने यह भी दावा किया कि अभिनेता करीब दो साल से न तो ठीक से नहाए थे और न ही अपने बिस्तर से बाहर निकल पाए थे।
कुत्तों को बचाने पहुंचीं तो सामने आई शरद कपूर की हालत
हेमा चौधरी ‘बेजुबान ट्रस्ट’ नाम का एक डॉग रेस्क्यू संगठन चलाती हैं। उन्होंने ‘बॉलीवुड कट अनकट’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि वह मुंबई की उसी बिल्डिंग में शरद कपूर के पालतू कुत्तों को रेस्क्यू करने पहुंची थीं, जहां अभिनेता रहते हैं। वहां पहुंचने पर उन्होंने शरद की हालत देखी तो उन्हें भी मदद की जरूरत महसूस हुई। हेमा के मुताबिक, अभिनेता की हालत इतनी खराब थी कि उन्हें देखकर वह हैरान रह गईं। उन्होंने दावा किया कि शरद करीब दो साल से बिस्तर पर ही थे और इस दौरान उन्होंने न तो ठीक से नहाया था और न ही कमरे से बाहर निकलते थे। हेमा ने यह भी बताया कि उस समय उनकी रोजमर्रा की जरूरतों का ध्यान रखने वाला कोई नजर नहीं आ रहा था।
कुछ लोग तो बस उनके मरने का इंतजार कर रहे थे’
पॉडकास्ट में हेमा चौधरी ने शरद कपूर की स्थिति को लेकर बेहद गंभीर बातें कहीं। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग अभिनेता की मदद करने के बजाय उनके ठीक होने की उम्मीद छोड़ चुके थे। हेमा के शब्दों में, तीन-चार लोग ऐसे थे जो बस उनके मरने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब वह शरद तक पहुंचीं, तब उनकी हालत बहुत नाजुक थी। हेमा का दावा है कि अगर वह कुछ और समय उसी स्थिति में रहते तो उनकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने यह भी बताया कि शरद के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की गई थी। हेमा के मुताबिक, अभिनेता के भाई ने शुरुआत में उनसे बात की और बताया कि वह अपने छोटे भाई को लेने आए थे। लेकिन बाद में जब दोबारा फोन किया गया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। हेमा ने इस स्थिति के पीछे पारिवारिक या प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद होने की आशंका भी जताई, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
ज्योति बसु की पोती से हुई थी सगाई, लेकिन नहीं हो पाई शादी
बातचीत के दौरान हेमा चौधरी ने शरद कपूर की निजी जिंदगी को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिनेता की सगाई पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की पोती कोयल बसु से हुई थी, लेकिन किसी वजह से दोनों की शादी नहीं हो पाई। हेमा ने यह भी बताया कि शरद की एक गर्लफ्रेंड है, लेकिन उनके मुताबिक वह अभिनेता की देखभाल करने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं, शरद कपूर के बच्चे को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती। हेमा के अनुसार, शरद ने उनसे कहा है कि जब सही समय आएगा, तब वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुद सब कुछ बताएंगे।
हॉलीवुड फिल्म साइन करने की खबर पर भी हेमा ने दी प्रतिक्रिया
बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि शरद कपूर ने हॉलीवुड की एक फिल्म साइन की है। इस पर भी हेमा चौधरी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अभिनेता को फिलहाल अपनी सेहत और मानसिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। उनके मुताबिक, शरद अभी जिस दौर से गुजर रहे हैं, उसमें उनके लिए किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना आसान नहीं होगा। हेमा ने यह भी कहा कि शरद को पहले अपनी मौजूदा परेशानियों से बाहर निकलने और जरूरी मदद मिलने की जरूरत है। इसके बाद ही वह दोबारा फिल्मों में काम करने के बारे में सोच पाएंगे।
शरद कपूर के नाम पर फर्जी चंदा मांगने का भी दावा
शरद कपूर की खराब हालत के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए मदद की अपील भी की गई थी। अभिनेता ने इन वीडियो के जरिए काम मिलने की इच्छा जाहिर की थी, ताकि वह अपनी आर्थिक परेशानियों से उबर सकें। हेमा ने बताया कि सलमान खान ने शरद की मदद के लिए फोन किया था, जबकि सोनू सूद उनसे मिलने भी पहुंचे थे। उनके मुताबिक, इन दोनों ने वास्तव में मदद करने की पहल की है। हालांकि, हेमा ने कुछ लोगों पर अभिनेता की मजबूरी का फायदा उठाने का आरोप भी लगाया। उनका दावा है कि कुछ लोग शरद को पैसे देने के बाद उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते थे और फिर पैसे वापस ले लेते थे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग शरद कपूर के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी तरीके से चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों को किसी भी तरह की आर्थिक मदद देने से पहले उसकी सही जानकारी जांचने की सलाह दी।
फुटबॉल खेलते समय लगी थी पैर में गंभीर चोट
शरद कपूर की परेशानी के पीछे उनकी पुरानी चोट को भी एक वजह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय उनके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था। इस चोट के कारण उन्हें लंबे समय तक बिस्तर पर रहना पड़ा और चलने-फिरने के लिए वॉकर का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा, अभिनेता के डिप्रेशन और मानसिक तनाव से गुजरने की बात भी सामने आई है। आर्थिक परेशानियों और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते वह अपने चार पालतू कुत्तों की देखभाल भी नहीं कर पा रहे थे। हाल ही में उनके घर में एक पालतू कुत्ते ने बच्चों को जन्म दिया था। ऐसे में सभी कुत्तों को अस्थायी रूप से मुंबई के एक एनिमल शेल्टर में भेजना पड़ा।
‘स्वाभिमान’ से मिली पहचान, सलमान और शाहरुख के साथ भी किया काम
शरद कपूर का जन्म कोलकाता के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने साल 1994 में फिल्म ‘मेरा प्यारा भारत’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 1995 में महेश भट्ट के टीवी सीरियल ‘स्वाभिमान’ से मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। साल 1996 में आई फिल्म ‘दस्तक’ के अलावा ‘जोश’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘लक्ष्य’, ‘वांटेड’ और ‘जय हो’ उनके करियर की चर्चित फिल्मों में शामिल हैं। उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया है



