हायर पेंशनर्स के पात्र पेंशनर्स जो डिमांड लेटर के अनुसार अंतर राशि नहीं जमा कर सकें है उन्हें डिमांड राशि जमा करने का अवसर प्रदान किया जाए
सेवानिवृत्त अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भोपाल द्वारा हायर पेंशन भुगतान के लिए अंतर राशि जमा करने के लिए डिमांड लेटर जारी किया गया था कुछ हायर पेंशन के पात्र पेंशनर्स समय पर अंतर की राशि नहीं कर पाए हैं जिसकी वजह से उन्हें हायर पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है हायर पेंशन के पात्र पेंशनर्स अंतर की राशि जमा करना चाहते हैं
अत: सेवानिवृत्त अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने मान्यनीय क्षेत्रीय आयुक्त महोदय से अनुरोध किया है कि इसे ई पी एस 95 पेंशनर्स को हायर पेंशन के पात्र हैं और किसी कारण वश डिमांड लेटर के अनुसार अंतर की राशि जमा नहीं कर पाए हैं उन्हें हायर पेंशन भुगतान के लिए अंतर राशि जमा करने का अवसर प्रदान किया जाए ताकि उन्हें भी हायर पेंशन का लाभ मिल सके उक्त मांग का समर्थन आर एस रघुवंशी एस एस तिवारी ओ पी सोनी आर पी साध्या आर के खरे राजू अवस्थी अनिल कुमार ब्यौहार पी एल शर्मा महेश त्रिवेदी हातिम अली अंसारी आदि ने किया है



