संत नामदेव की जयंती पर समानता और महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
भोपाल में श्रद्धा भाव से मनाई गई संत नामदेव की जयंती

संत नामदेव जी की जयंती राजधानी के जवाहर चौक
स्थित समाज के सामुदायिक भवन में मनाई गई। इस अवसर पर चल समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि महिलाओं ने इसमें बराबर की सहभागिता की। नामदेव समाज विकास परिषद की महिला मंडल की मुख्य संरक्षक एडवोकेट सरोज नामदेव ने बताया कि हम लोग हर वर्ष संत नामदेव जी की जयंती उनके सुविचारों को आगे बढ़ाने के लिए मानते हैं। संत नामदेव जी का मानना था कि कोई कोई जाति पांति नहीं , जो भगवान विट्ठल में विलीन हो जाए वहीं सच्चा मानव है। एडवोकेट सरोज नामदेव ने संत नामदेव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत नामदेव जी को एकबार पूजा करने से रोका गया तो जिस दिशा में बैठकर वो पूजा कर रहे थे पूरा मंदिर उनकी तरफ घूम गया ऐसी थी उनकी भक्ति। एडवोकेट सरोज नामदेव ने कहा कि आज युवक युवती परिचय सम्मेलन भी है हमारे इस कार्यक्रम की सबसे खास बात रहती है कि इसमें महिला और पुरुषों की भागीदारी बराबर होती है ।हम महिलाओं को संगठित करने और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कार्यक्रम करते रहते हैं जैसे हल्दी कुमकुम, सावन महोत्सव महिला दिवस मानते हैं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जाता है। वही कार्यक्रम की संयोजक शशिकांता नामदेव ने कहा कि हर साल की भांति हम आज संत नामदेव जी की जयंती मना रहे हैं। संत नामदेव जी ने प्रेम ,भक्ति और समानता का संदेश दिया है। इसके अलावा आज युवक युवती परिचय सम्मेलन है जो कि समाज के लिए बहुत जरूरी है ताकि विवाह योग्य युवक – युवतियों को सुयोग्य जीवनसाथी मिल सके। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में संस्कार और शिक्षा बहुत जरूरी है ताकि वह अपना और समाज का विकास कर सकें ।हम लोगों ने महिलाओं का ग्रुप बनाया है महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने पर भी जोर दिया जाता है।





