खबरमध्य प्रदेश
नार्मदीय ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी और प्रतिभाएं सम्मानित
अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा कोलार द्वारा कार्यक्रम आयोजित

अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा कोलार द्वारा रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा कोलार इकाई के सचिव शैलेंद्र कुमार बिल्लोरे ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासभा के अध्यक्ष राजेश बडोले, महिला संगठन की अध्यक्ष शीतल मनीष डोंगरे और युवा अध्यक्ष एडवोकेट कमल भार्गव का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि भोपाल में नार्मदीय ब्राह्मण समाज के 8 से 10 हजार स्वजातीय बंधु रहते हैं लेकिन आज इस कार्यक्रम में प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संगठित करना है इसके साथ ही भोपाल में नर्मदा चौराहा या मार्ग की मांग को लेकर चर्चा की गई।





