कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेज मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित

कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेज मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह यादव प्रशासक एपेक्स बैंक मध्यप्रदेश भाजपा के कर्मठ वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता , सांसद प्रतिनिधि एवं एसोसिएशन के मध्य प्रदेश अधिकांश जिलों के पदाधिकारियो ने तथा झांसी, जालौन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत उप महानिरीक्षक अरुण कुमार तांबे ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत कमांडेंट राकेश श्रीवास्तव , अजय सहाय, महिपाल सिंह खेणवार ,नीम शीशम पर्वत पर्यटन स्थल उदयपुर मुरार ग्वालियर पर एक्स पैरामिलिट्री, एक्स सेना के सेवानिवृत्त लोगों के बीच पधारे जिन्होंने एक्स मैनो का मान बढ़ाया। अपने स्वागत संबोधन में एक्स मैनों के हित की बात जयेंद्र सिंह राणा ने प्रदेश में जिला स्तरीय कल्याण बोर्ड की स्थापना हो स्वास्थ्य की उत्तम व्यवस्था हेतु CGHS वेलनेस centre के जिला स्तरीय हो, एक्स मेन कोटा हो, वीरांगनाओं के लिए उचित रोजगार व्यवस्था हो, सेवारत , सेवानिवृत्त साथियों के बच्चों के लिए प्रदेश की राजधानियों में सरदार पटेल साहब के नाम पर स्कूल खोले जाएं, मध्यप्रदेश में जिन जिलों में अधिक संख्या हो उन जिलों में शहीद स्मारक बनाएं जाए जैसे ग्वालियर, भिंड, रीवा सतना, शिवपुरी, मुरैना आदि मुख्य अतिथि महोदय के समक्ष पेश की उन्होंने आश्वाशन दिया कि हम आपकी बात को म, प्र सरकार की नोटिस में लाएंगे। और अतिशीघ्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से प्रतिनिधि मंडल के बैठक करवाएंगे ।
इस मीटिंग में भिंड जिला उपाध्यक्ष राजबीर सिंह तोमर ने संगठन को मज़बूत करने पर जोर दिया, दतिया जिला से पार्षद एवं प्रदेश संयोजक महेश केवट ने भी अपने विचार व्यक्त किया, सुरेन्द्र सिंह यादव ने ड्रेस कोड पर जोर दिया। एक्स आर्मी कैप्टन अर्जुन सिंह यादव ने मिलकर एक दूसरे का सहयोग का भरोसा दिलाया।उ प्र के जालौन से पधारे अतिथियों ने भी कार्यक्रम की सफ़लता हेतु आभार व्यक्त किया। अधिक से अधिक संख्या में प्रति निधि आए यह संख्या लगभग 15 सेना के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों ने भाग लिया।
एक्स डी आई जी अरुण कुमार तांबे साहब एक्स सी ओ राकेश श्रीवास्तव एक्स डी सी अजय सहाय साहब ने भी अपने विचार व्यक्त कर एक दूसरे की छाँव बनाना जरूरी है। जितेन्द्र सिंह कुशवाह एसोसिएशन उपाध्यक्ष, महेश केवट दतिया म प्र एसोसिएशन के प्रदेश सचिव बुद्ध सिंह यादव सयोडा श्री प्रमोद कुमार जालौन से टीम के साथ दिलीप कुमार रावत छतर पुर हरिश्चंद्र दिल्ली से नीतिन राम विदिशा से हरिओम शर्मा मुरैना से राजवीर सिंह तोमर, राम सिंह भिंड से हुक्म सिंह करेहरा से शंकर सिंह यादव दतिया से अर्जुन सिंह यादव सेवा निवृत्त कैप्टन ग्वालियर से संतोष कुमार परिहार ग्वालियर महिपाल सिंह राणा, रवी किशन स्वामी सुरेन्द्र सिंह यादव टेकन पुर ग्वालियर अध्यक्ष व सेना प्रकोष्ठ भाजपा जिला ग्वालियर ग्रामीण संयोजक रती राम बघेल , रुस्तम सिंह सिकरवार, आर के त्रिपाठी, शिरोमणि सिंह भदौरिया, बेताल सिंह परिहार , गजेन्द्र सिंह राजावत, राकेश कुमार शर्मा , सुरेन्द्र शर्मा यह सभी लोग यह सभी सेवानिवृत्त अपनी टीम के साथ आए।
सबसे पहले माला और पटका अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। मीटिंग के बाद देशी भोजन की उचित व्यवस्था के साथ मान सम्मान किया।
आए हुए सभी महिमानों का आभार व्यक्त जयेंद्र सिंह राणा राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेज मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा किया गया। हर तीसरे महीने बैठक आयोजित किया जाएगा तहसील स्तर तक संगठन मज़बूत करने पर जोर दिया गया।





