श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन AIUTUC ने शाहजनी पार्क में किया राज्यस्तरीय विरोध प्रदर्शन*
प्रदेश के कई जिलों से शामिल हुए श्रमिक गण

ठेकेदारी प्रथा, आउट सोर्सिंग, श्रमिकों के शोषण, चार श्रम संहिता के खिलाफ एवं न्यूनतम वेतन 29000/-रुपए प्रतिमाह करने की मांग पर AIUTUC की राज्य कमेटी के आव्हान पर स्थानीय शाहजनी पार्क में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया | इस प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से अख़बार वितरक, कारखाना श्रमिक, भवन निर्माण श्रमिक, आंगनबाडी, आशा आदि श्रमिक शामिल हुए | प्रदर्शन में AIUTUC के प्रदेश कमेटी सदस्य एडवोकेट राजुल श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण रखा | प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता AIUTUC के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि यह प्रदर्शन एक ऐसे समय पर आयोजित हो रहा है , जब सरकार मजदूरों के अथक संघर्ष से हासिल 44 श्रम कानूनों को मालिकों के पक्ष में चार संहिता के रुप में लागू कर दिया गया है। जिनके तहत मजदूरों के 8 घंटे काम के अधिकार को 12 घंटे कर दिया गया, उनको यूनियन बनाने, हड़ताल करने अपनी हक की बात कहने का अधिकार लगभग खत्म कर दिए गया है। स्थाई नौकरी की अवधारणा को खत्म कर “हायर एंड फायर”, फिक्स टर्म एम्प्लॉयमेंट” के तहत ठेकेदारी प्रथा को बढ़वा दिया गया है, लेबर कोर्ट को खत्म कर दिया गया है, 300 श्रमिक तक वाली कम्पनीयों को बंद करने से पहले सरकार की अनुमति लेने की आवश्यकता को खत्म कर दिया गया है, लेबर इंस्पेक्टर के पद को सह फैसलेटर बना दिया है, मजदूरों को मालिकों के शोषण के लिए छोड़ दिया है |
वहीं दूसरी ओर सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते खाने पीने की वस्तुओं सहित तमाम उत्पादों और सेवाओं में महंगाई भयंकर रूप से बढ़ रही है,और भयावह बेरोजगारी से देश की आम जनता त्रस्त है। प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार मजदूरों कर्मचारियों की इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है बल्कि पूँजीपतियों का मुनाफा सुनिश्चित करने के लिए मजदूरों को मालिकों को खुली छूट दें रही है | संघर्ष से हासिल किए श्रमिक अधिकारों को बदला जा रहा है| प्रदर्शन को AIUTUC के प्रदेश सचिव रुपेश जैन ने कहा कि आज सरकार द्वारा लगातार पूँजीपतियों के हित में मजदूर – कर्मचारी विरोधी नीतियाँ लागू की जा रहीं है | नौकरी का स्थायित्व लगभग ख़त्म हो गया है, सरकारी विभागों का लगातार निजीकरण किया जा रहा है ऐसी स्थिति में संगठित श्रमिक आंदोलन वक़्त की जरुरत है| प्रदर्शन को विभिन्न यूनियन के नेताओं द्वारा भी सम्बोधित किया गया | प्रदर्शन का संचालन विनोद लोगरिया द्वारा किया गया |




