पलासी जैन मंदिर में पाषाण से भगवान बनने का अनुष्ठान में गर्भ कल्याणक की क्रिया भक्ति नृत्य द्वारा इंद्र इन्द्राणी द्वारा प्रभु की आराधना आज जन्म की खुशियां

भोपाल पाषाण से भगवान बनने के अनुष्ठान में धर्म नाथ जिनालय पलासी परिसर में संतो के सानिध्य में गर्भ कल्याणक की क्रिया हुई, माता की गोद भराई हुई, गर्भ जन्म तप ज्ञान मोक्ष पांच कल्याणक की विधि विधान से क्रियाओं के साथ पाषाण से भगवान बनने के अनुष्ठान में आचार्य समय सागर महाराज के शिष्य मुनि विनीत सागर सहित संतो के सानिध्य में विधि विधान से अनुष्ठान हो रहे हैं,इंद्र इन्द्राणी द्वारा भक्ति नृत्य द्वारा आराधना की गई प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया अनुष्ठान के मुख्य पात्र
सौधर्म इंद्र डॉ. देवांश डॉ. हर्षिता जैन,
कुबैर राजीव श्रीमती ऋचा
महायज्ञनायक अभिषेक अलका जैन ईशान इंद्र नवीन जैन सनत इंद्र नरेंद्र जैन भरत चक्रवर्ती रोहित संयम जैन राजा सोम आयुष सोनाली द्वारा प्रभु की आराधना की जा रही है,नवीन जिनालय में कल्प वृक्ष की प्रति कृति की नवीन वेदिका में पाषाण ओर अष्ट धातु की प्रतिमाएं विराजमान होगी, जो राजस्थान से आई है कल जन्म की खुशियां मनाई जाएगी, आयोजन में शुभम अजीत जैन तेज कुमार तेजी मनोज अंगोत्र संयम राज जैन राकेश नवीन नरेंद्र निर्मल निपुण बंदी रोहित कमलचंद्र जैन विजय अंशुल सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग प्राप्त हो रहा हे,,


