खबरमध्य प्रदेश

संविधान दिवस पर एमपी ट्रांसको के कार्यालयों मे हुआ प्रस्तावना का वाचन

लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक कर्तव्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई --

भोपाल । संविधान दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के मुख्यालय शक्ति भवन, जबलपुर सहित प्रदेश में कंपनी के विभिन्न कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, आदर्शों और संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रस्तावना के वाचन के माध्यम से सभी ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता सुनिश्चित करने के संवैधानिक संकल्प को स्मरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button