रोजा’ से रातोंरात स्टार बनी थीं मधु शाह, जानें शादी के बाद क्यों बनाई फिल्मों से दूरी

हाल ही में बॉलीवुड के एक इवेंट में मधु शाह अपनी 2 बेटियों के साथ नजर आई लेकिन उन्हें देखकर लग नहीं रहा था कि उनकी बेटियां इतनी बड़ी होंगी। मधु ने अजय देवगन के साथ ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लोग उन्हें रोजा के नाम से भी जानते हैं लेकिन मधु अचानक ही इंडस्ट्री छोड़कर पर्दे की दुनिया से गायब हो गई थी हालांकि सालों बाद वो फिर इंडस्ट्री के इवेंट्स में दिख रही हैं।मधु शाह इंडस्ट्री छोड़कर अचानक कहां चली गई थी चलिए उनके बारे में ही बात करते हैं। चेन्नई में पैदा हुई मधु का पूरा नाम मधुबाला रघुनाथ था और शादी के बाद वह मधु शाह बन गई। नहीं जानते तो बता दें कि वह हेमा मालिनी की भतीजी हैं। फूल और कांटे से वह रातों-रात स्टार बन गई थी और रोजा भी उनकी हिट मूवी थी। उसके बाद भी उन्होंने कई फिल्में की लेकिन पीक पर पहुंचे करियर को अचानक छोड़ने का उन्होंने फैसला कर लिया और वजह थी शादी।
मधु की लाइफ में अमेरिका के एक बड़े बिजनेसमैन आनंद शाह की एंट्री हुई थी। दोस्ती के कुछ वक्त तक दोनों ने एक दूजे को डेटिंग किया और फिर शादी करने का मन बना लिया। मधु ने घर बसाने के लिए करियर पर ब्रेक लगाई। बस शादी के बाद उन्होंने अपने परिवार को संभाला। उनकी दो बेटियां अमाया और कीया हैं। वह अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें भी साझा करती ही रहती हैं।
हालांकि मधु शाह का ये भी कहना था कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला तब लिया जब उनका करियर खत्म होने की कगार पर था हालांकि उनको तब लगा था कि वो और करना चाहती हैं लेकिन उनको अच्छे रोल्स नहीं मिल रहे थे।
मधु, जूही चावला की भी रिश्तेदार हैं। दरअसल जूही चावला के पति जय मेहता और मधु के पति आनंद शाह कजिन भाई हैं यानी रिश्ते में जूही चावला की वह देवरानी लगती हैं। सालों के लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में कमबैक किया लेकिन वह सोशल मीडिया पर शुरू से ही एक्टिव रही और उन्होंने साउथ की भी फिल्में करना जारी रखा। मधु ने कई तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम किया। साल 2021 में मधु ने दोबारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री की लेकिन उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई। फिटनेस की बात करें तो 57 साल की मधु अपनी खूबसूरती और फिटनेस से यंग दीवाज को मात देती हैं। फिटनेस के लिए वह बैलेंस्ड डाइट फॉलो करती हैं। आपको रोजा फेम एक्ट्रेस मधु शाह कैसी लगती हैं और उनकी कौन सी फिल्म आपने देखी है हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें




