खबर

AI मचा सकता कोरोना से भी बड़ा कहर; 2027 में लाखों मौतों की आशंका, वैज्ञानिकों ने नकदी और राशन-पानी जमा करने की दी सलाह

 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भविष्य की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति माना जा रहा है, लेकिन अब यही तकनीक इंसानियत के लिए बड़े खतरे की वजह भी बन सकती है। वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि AI का बेकाबू विकास जैविक हथियारों के निर्माण, साइबर हमलों और वैश्विक तबाही का कारण बन सकता है। यहां तक कि 2027 में कोरोना महामारी से भी ज्यादा मौतों का खतरा जताया गया है। हालांकि, ये आशंकाएं हैं, प्रमाणित भविष्यवाणियां नहीं।

2027 में लाखों मौतों की आशंका क्यों?
जीपीटी-5 की सुरक्षा जांच से जुड़े वैज्ञानिक निकोला युर्कोविच ने चेतावनी दी है कि AI की मदद से अपराधियों को खतरनाक जैविक हथियार बनाने की जानकारी मिल सकती है। इससे बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हो सकता है।  WHO के अनुसार, कोरोना महामारी से दुनिया में 71 लाख से ज्यादा मौतें दर्ज हुई थीं। कुछ वैज्ञानिक अनुमान वास्तविक मौतों की संख्या इससे कहीं अधिक बताते हैं। युर्कोविच के मुताबिक, अगर AI के विकास की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं किया गया तो 2030 के अंत तक इंसानियत के अस्तित्व या AI पर नियंत्रण खोने का खतरा 50 प्रतिशत तक हो सकता है। उनका यह भी दावा है कि अगले दशक में मौजूदा नौकरियों का बड़ा हिस्सा खत्म हो सकता है।

 

दुनिया के बड़े वैज्ञानिक भी जता चुके हैं चिंता
AI विशेषज्ञ योशुआ बेंजियो का कहना है कि इंसान ऐसे सिस्टम विकसित कर रहा है, जिन पर नियंत्रण रखने के तरीके अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता जेफ्री हिंटन भी AI के भविष्य को लेकर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अत्यधिक शक्तिशाली AI भविष्य में इंसानों के अस्तित्व के लिए खतरा बन सकता है। विशेषज्ञों को आशंका है कि भविष्य में AI का इस्तेमाल स्वायत्त हथियारों, ड्रोन और रोबोट को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है। इतना ही नहीं, जैविक हथियारों से जुड़ी खतरनाक जानकारी तक अपराधियों की पहुंच आसान होने का डर भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button