खबर

दिल दहला देने वाला हादसा: बेटे की कार से कुचलकर मां की दर्दनाक मौत, एक पल की चूक ने छीन ली जिंदगी

त्तर प्रदेश मे प्रतापगढ़ जिले कोतवाली कुन्डा के वजीरपुर गांव में आज रविवार को दोपहर में हुई हृदय विदारक घटना में बेटे की कार से कुचल कर उसकी 65 वर्षीय मां की मौत हो गई।

वजीरपुर गांव का निवासी विनोद यादव आज दोपहर मे अपनी कार से कहीं जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान वह अपनी मां तुलसी यादव को कार में बैठाने जा रहा था, अचानक कार के अंदर बैठे उसके बेटे का पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया, इससे अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार आगे बढ़ गई और मां तुलसी यादव को चपेट मे लेते हुए पेड़ से टकरा गई।

गंभीर रुप से घायल मां को लेकर स्वजन अस्पताल पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुंडा कोतवाली की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button