खबर

राजघाट बांध में नहाने गए तीन लोग डूबे, पिता का शव बरामद; बेटे और साले की तलाश जारी

मध्यप्रदेश के दतिया जिले स्थित राजघाट बांध में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे के बाद एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया जबकि दो अन्य लोगों की तलाश जारी है।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) आकांक्षा जैन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाने के पुलिसकर्मियों, जिला प्रशासन और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे में महेंद्र रजक (43) की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान उनका शव बरामद कर लिया गया जबकि उनके 15 वर्षीय बेटे आर्यन और साले पवन रजक (45) की तलाश की जा रही है। जैन के अनुसार, तीनों राजघाट बांध में नहाने गए थे और इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने से यह हादसा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button