मध्य प्रदेश
भारत के विश्व कप जीतने पर 21 किलो दूध से किया भोलेनाथ का अभिषेक
भोपाल 30 जून । सेवा संकल्प युवा संगठन के द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने के उपलक्ष में शीतलदास की बगिया में स्थित भगवान भोलेनाथ का 21 किलो दूध से रुद्राभिषेक किया युवाओ ने हाथों में तिरंगा थामा और भारत माता का जय घोष किया संगठन के अध्यक्ष प्रकाश मालवीय ने बताया की भारत ने 11 साल बाद यह विश्व कप ट्रॉफी जीती है जिससे पूरे देश मे हर भारतीय में उत्साह और उमंग है मैच से पूर्व संगठन के द्वारा भोलेनाथ से भारत के विश्व कप जीतने की प्रार्थना की गई जो भोलेनाथ ने पुर्ण कर दी आज के संगठन युवाओ ने पुरोहित के द्वारा भोलेनाथ का अभिषेक किया इस अवसर पर संगठन के संरक्षक चेतन भार्गव,विवेक साहू ,यश जैन, हर्ष राय, सुमित मालवीय एवं मंदिर में मौजूद आम श्रद्धालुओं ने भी अभिषेक कर जयकारे लगाएं.