खबरमध्य प्रदेश
भगवा पार्टी महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ करेगी आंदोलन

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की जाएगी पैदल यात्रा भोपाल, 10 जून। देश और प्रदेश में बढ़ रही महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के लिए भगवा पार्टी देशव्यापी आंदोलन करेगी। महंगाई ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है वहीं भ्रष्टाचार और घोटालों जैसे नर्सिंग कॉलेज घोटाला और नीट परीक्षा घोटाला से योग्य युवाओं का हक छीना जा रहा है। यह बात भगवा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला ने कही।
शुक्ला ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला के नेतृत्व में अभियान चलाया जाएगा। पार्टी द्वारा अयोध्या से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।