खबरराजनीतिक

कौन हैं आराधना मिश्र मोना: बनाई गईं यूपी कांग्रेस की नया अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस ‘अजेय नेता’ की हैं बेटी

कांग्रेस ने शुक्रवार देर शाम उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी मोना, अजय राय की जगह लेंगी, जो अगस्त 2023 से उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे।

कौन हैं आराधना मिश्रा? 
पार्टी ने अजय राय को हटाकर रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।  तीन बार विधायक रह चुकीं आराधना मिश्रा दो दशक से ज्यादा समय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। उनके परिवार का भी राजनीति से गहरा नाता रहा है। उनके पिता प्रमोद तिवारी भी कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। आराधना मिश्रा ने पहली बार 2014 के उपचुनाव में रामपुर खास से जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में भी इसी सीट से जीत हासिल की। आराधना मिश्रा को प्रियंका गांधी वाड्रा का करीबी माना जाता है। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी उनके साथ काम किया था।
अन्य नियुक्तियां
कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में दो वरिष्ठ उपाध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद शामिल हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के योगदान की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button