खबरमध्य प्रदेश

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 118 वीं जयंती पर जय हिंद सेना ने किया प्रदर्शन

भोपाल / भारत माता के वीर सपूत क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की 118 वीं जयंती पर जय हिंद सेना ने तीन सेट न्यू मार्केट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर आजाद अमर रहे भारत माता की जय के नारे बुलंद कर उन्हें नमन किया इस अवसर पर अरुण पांडे वीर बहादुर राणा भट्ट पीयूष रायकवार दिपेंद्र सिंह बघेल सुधाकर साल्वे कुणाल प्रजापति कपिल मेहरा देवराज विश्वकर्मा जीतू यादव विकास दिलारे रोहित तिवारी आदि दर्जनों सदस्य उपस्थित थे। जय हिंद सेना मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि देश की आजादी के इतने वर्षों बाद भी देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी को भारत सरकार ने ना ही शाहिद का दर्जा दिया और ना ही देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया है आज उनकी 118 वीं जयंती पर सेना ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड लिखकर यह मांग करी है की चंद्रशेखर आजाद जी को शासकीय शहीद का दर्जा दिया जाए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाए उनकी जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए सेना के सदस्यों ने उनके द्वारा बताया गये किए गए राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा का कार्य करने का संकल्प भी लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button