खबरदेश

खादी की बिक्री में 400 फीसदी की वृद्धि हुई

    नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि खादी की बिक्री में 400 फीसदी की वृद्धि हुई है और खादी ग्रामोद्योग का कारोबार पहली बार डेढ़ लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. आकाशवाणी पर प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 112वीं कड़ी में मोदी ने देशवासियों से खादी के कपड़े खरीदने का आग्रह भी किया. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए आनंद महसूस हो रहा है कि खादी ग्रामोद्योग का कारोबार पहली बार डेढ़ लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.                                                रोजगार के नए अवसर हुए पैदा
प्रधानमंत्री ने कहा कि खादी और हैंडलूम उत्पादों की बढ़ती ब्रिक्री देश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रही है और चूंकि, इससे महिलाएं सबसे ज्यादा जुड़ी हैं, तो सबसे ज्यादा फायदा भी उन्हीं को हो रहा है. अगस्त के महीने को आजादी का महीना करार देते हुए मोदी ने कहा कि लोगों के पास भांति-भांति के वस्त्र होंगे, लेकिन अभी तक उन्होंने यदि खादी के वस्त्र नहीं खरीदे हैं, तो वे इस साल से ही इनकी खरीदारी शुरू कर दें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button