कुन्दकेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा, भ्रमण पर निकले महादेव


झमाझम बारिश में भगवान शिव एवं परिवार ने किया नगर भ्रमण, हर हर महादेव के लगे जयकारे
भोपाल। राजधानी के नीलबड़ स्थित पूजा कालोनी में कुन्दकेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंत्रोच्चारण और पूजा अर्चना के साथ भगवान शिव, गणेश जी, मां पार्वती और कार्तिकेय तथा नंदी महाराज की प्रतिमा की स्थापना की गई।
इससे पहले महादेव समेत पूरे शिव परिवार को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही थी लेकिन कालोनीवासियों के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था, जगह जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई और भगवान भोलेनाथ के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया।
विनायक शिवाय सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष रामनिवास झा ने बताया कि विगत 6 वर्षों से भगवान शिव के मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया चल रही थी जोकि भगवान शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ पूरी हुई है। आज प्राण प्रतिष्ठा से पूरे कालोनी निवासी झूम उठे और शिवमय हो गये।
उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति अध्यक्ष रामनिवास झा ने देते हुए बताया कि कालोनीवासियों के सहयोग से मात्र एक साल में मंदिर का निर्माण किया गया है। जबकि मंदिर निर्माण का कार्य 6 साल पहले से चल रहा था। समिति का रजिस्ट्रेशन हो गया है।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह मारण (गोलू भैया), समिति उपाध्यक्ष सुनील कुमार सक्सेना, सचिव निखिल सिंह हाड़ा (श्याम भैया) सचिव, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह कुशवाह, संयुक्त सचिव बद्रीनाथ पाण्डेय सदस्यगण- राजेन्द्र कुमार आचार्य, दिनकर प्रसाद मिश्रा, दिवाकर प्रसाद शर्मा, नीरज शुक्ला, डालचंद धाकड़, राकेश चन्द्र खण्डूरी, दीप लाल मेहरा, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह अमित कुमार त्रिपाठी, लेखराम लोधी, शंकर सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं कालोनीवासी मौजूद रहे।



