अध्यात्ममध्य प्रदेश

अयोध्या नगर जैन मंदिर में कलश स्थापना आज

*अयोध्या नगर जैन मंदिर मे कलश स्थापना* आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समय सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका माँ गुरूमति माता जी एवं आर्यिका माँ दृढमति माता जी की संघस्थ आर्यिका माँ अकलंकमति माता जी एवं आर्यिका माँ सिद्धमति माता जी का मंगल “ज्ञान विद्या समय अमृत वर्षायोग 2024” श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर अयोध्या नगर भोपाल में हो रहा है । 3 अगस्त को दोपहर 1 बजे से कलश स्थापना कार्यक्रम अयोध्या नगर जैन मंदिर में स्थित आचार्य विद्यासागर सभागार में से होगा। मीडिया प्रभारी अंशुल जैन के अनुसार चातुर्मास की स्थापना हेतु जयपुर शहर में निर्मित सुंदर सुंदर कलश भोपाल पहुँच चुके है एवं भाग्यशाली परिवारों को कलश स्थापना का अवसर प्राप्त होगा। अयोध्या नगर मंदिर समिति के अध्यक्ष इंजी. मनोज जैन ने बताया कि अयोध्या नगर एवं आसपास के समस्त क्षेत्र में प्रथम बार आर्यिका संघ का चातुर्मास होने से क्षेत्र के सभी समाजजनों में उत्साह का माहौल है।
मंदिर समिति के सहसचिव इंजी. हिमांशु जैन ने मंदिर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमपाल सिंघई , उपाध्यक्ष इंजी. कैलाश जैन सचिव इंजी. विवेक जैन एवं कोषाध्यक्ष इंजी. अनिल जैन आदि ने लोगो से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का निवेदन किया। अंशुल जैन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button