खबर

महाराष्ट्र: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत; पुणे की कोचिंग से आए थे, सभी के शव मिले

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार को समुद्र में डूबने से आठ छात्रों की मौत हो गई। सभी छात्र पिकनिक मनाने के लिए दिवेआगर बीच पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद तलाशी और बचाव अभियान चलाया गया। सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं।पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। वे पुणे जिले के आलंदी स्थित निजी कोचिंग संस्थान ‘विनर्स अकादमी’ के समूह के साथ पिकनिक मनाने आए थे। दिवेआगर बीच मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है।

पिकनिक मनाने पहुंचा था 48 लोगों का समूह 
पुलिस अधिकारी के अनुसार, कुल 48 लोगों का समूह समुद्र तट पर आया था। इसमें 25 लड़के, 17 लड़कियां और छह शिक्षक शामिल थे। यह इलाका दिघी तटीय पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता हैमौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिसकर्मी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। हादसे के बाद आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।
गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके छात्र
पुलिस के मुताबिक, आठ छात्र समुद्र में उतर गए थे। वे पानी की गहराई और समुद्री बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा सके और लहरों के साथ बह गए। सूचना मिलने के बाद तलाशी और बचाव दल मौके पर पहुंचे। अभियान के दौरान सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए।हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान यश किरण वानखेडे, सोहम तुकाराम भांडवलकर, तन्मय दत्तात्रय वाहिले, कौस्तुभ संदीप दौंड, कैवल्य वासनकर, राजवीर वहिले, प्रणव बनसोडे, सुमित अहिरे के तौर पर हुई है। घटना के बाद दिवेआगर बीच पर पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद हैं। प्रशासन की ओर से आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button