

नई दिल्ली, 2 फरवरी 2025: भारत की प्रमुख कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने अपनी लोकप्रिय कार होंडा सिटी का नया एपेक्स एडिशन लॉन्च किया है। यह एडिशन सीमित संख्या में उपलब्ध होगा और इसे मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) और कॉन्टिन्युअसली वैरिएबल ट्रांसमिशन (सीवीटी) दोनों विकल्पों में पेश किया जाएगा। नया एपेक्स एडिशन होंडा सिटी के V और VX ग्रेड्स पर आधारित होगा।
होंडा सिटी भारत में सबसे लंबे समय से बिकने वाली सेडान कारों में से एक रही है। इसे 1998 में पहली बार लॉन्च किया गया था और तब से यह लगातार बेहतरीन डिज़ाइन और तकनीकी अपग्रेड्स के साथ ग्राहकों की पसंदीदा बनी हुई है। अब एपेक्स एडिशन के साथ होंडा सिटी में कुछ नए प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे और भी आकर्षक और आरामदायक बनाते हैं। इस संस्करण में सभी रंगों के विकल्प उपलब्ध होंगे और यह कार के मौजूदा V और VX ग्रेड्स को और अधिक प्रीमियम लुक और फील देगा।
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग और सेल्स) श्री कुणाल बहल ने होंडा सिटी के एपेक्स एडिशन के बारे में कहा, “होंडा सिटी भारत में एक बेहद सफल ब्रांड रहा है और यह ग्राहकों की पसंदीदा कार बनी हुई है। होंडा कार्स इंडिया के लिए यह एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक स्तंभ रही है। एपेक्स एडिशन के साथ हमारा उद्देश्य ग्राहकों को एक बेहतर और अधिक प्रीमियम पैकेज देना है। हमें पूरा यकीन है कि यह नया एडिशन ग्राहकों को पसंद आएगा और हम जल्द ही और ग्राहकों को होंडा परिवार में शामिल करने का इंतजार कर रहे हैं।”
एपेक्स एडिशन की खास बातें:
• शानदार बेज इंटीरियर्स
• प्रीमियम लेदर इंस्ट्रूमेंट पैनल
• लेदर कंसोल गार्निश
• प्रीमियम लेदर डोर पैडिंग
• इंस्ट्रूमेंट पैनल और डोर पॉकेट पर 7 रंगों की सॉफ्ट एलईडी लाइटिंग
• एपेक्स एडिशन के लिए खास सीट कवर और कुशन
• फेंडर पर एपेक्स एडिशन बैज
• ट्रंक पर एपेक्स एडिशन का लोगो
ये सभी अपग्रेड्स एपेक्स एडिशन के एक्सेसरी पैकेज* के रूप में होंडा सिटी V और VX ग्रेड्स के लिए उपलब्ध हैं। यह पैकेज ग्राहकों की विभिन्न पसंदों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है और केवल सीमित समय के लिए उपलब्ध होगा।
कीमत रुपये में:
होंडा सिटी स्टैंडर्ड वैरिएंट
एक्सशोरूम (दिल्ली) सीमित अवधि (दिल्ली) के लिए एपेक्स एडिशन* की प्रभावी कीमत
VMT 13,05,000 13,30,000
VCVT 14,30,000 14,55,000
VX MT 14,12,000 14,37,000
VX CVT 15,37,000 15,62,000



