संगीत संध्या “आई मिलन की बेला” से मोहा मन


भोपाल, जे०के० म्युजिकल ग्रुप एवं हम साथ-साथ म्यजिकल ग्रुप व्दारा संयुक्त रूप से संगीत संध्या “आई मिलन की बेला” भोपाल के प्रसिद्ध सभागार “पॉलीटेक्निक सभागार” भोपाल में दिनांक 01.02.2025 को आयोजित की गई। कार्यक्रम सांय 05 बजे से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का आरंभ “ओ पालन हारे” से हुआ । आगे के क्रम में एकल गीतों में नूतन उपाध्याय व्दारा “जा रे जा ओ हरजाई, अक्षरा व्दारा सजना है मुझे सजना के लिए” इंदर डेम्बी व्दारा “हुस्न वाले तेरा जबाब नहीं” प्रदीप सक्सेना व्दारा “मैंने तेरे लिये ही सात रंग के” नगमा व्दारा” किस लिये मैने प्यार किया” राज हेमन्त व्दारा ” आने से उसके आये बहार” नरेश मालवीय व्दारा दिल को जरा सा आराम देंगें जगदीश रायकवार व्दारा “डाकिया डाक लाया डाक लाया प्रस्तुत किया गया । इस संगीत संध्या में भोपाल के अलावा देश के विभिन्न प्रातों से भी गायक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दी। जिनमें से मुख्य रूप से इंदर डेम्बी (जम्मू) राज हेमन्त (कोलकत्ता) नूतन उपाध्याय (उड़ीसा), नरेश मालवीय, हरिओम परमार, चाहत देव कौर, नगमा, प्रदीप सक्सेना, नीता येरपुड़े, सुनीता मालवीय, डॉ राकेश जैन, ममता सोनी, अक्षरा, लईक अहमद, दर्शन दीक्षित, जितेन्द्र आर्य और जगदीश रायकवार अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन भोपाल की प्रसिद्ध गायिका वाणी पुरोहित व्दारा किया गया ।


