अध्यात्ममध्य प्रदेश

पंचकल्यानक महोत्सव में पधारें विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुनिराज का प्रवचन सुन आजीवन मूली खाने का किया त्याग

भोपाल / जैन नगर शान्तिनाथ मंदिर के पंचकल्यानक महोत्सव मेँ पधारे हुजूर विधायक मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज के प्रवचन सुन इतने भावुक हुए कि उन्होंने आजीवन मूली खाने का त्याग का संकल्प ले लिया.. आज केवल ज्ञान कल्यानक के दिन मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज तप और त्याग की महिमा का प्रवचन करते हुए कह रहे थे कि एक छोटा सा त्याग का नियम लेकर उसे संयम पूर्वक पालन किया जाए तो इतना पुण्य जाग्रत हो जाता है कि आप भी भविष्य के भगवान बनने के पात्र हो जाते हो… उन्होंने कहा भगवान महावीर के जीव ने पूर्व भव मेँ पुरुआ भील के रूप आजीवन कौवे के मांस का त्याग मुनिराज के समक्ष किया तो उन्हें तीर्थकर प्रकृति का बंध हो गया और आगे के भव मेँ बो 24 बे तीर्थकर बन गए…. मुनिराज की प्रेरक बातों से प्रभावित होकर भाजपा के बरिष्ठ नेता और हुजूर विधायक ने आजीवन मूली खाने के त्याग का संकल्प लेते हुए अपने उदबोधन मेँ कहा की आज ऋषि, मुनिओं की परंपरा जीवित है इसी कारण भारत देश सुरक्षित और संरक्षित है, श्री राम, कृष्ण और भगवान महावीर की अहिंसा और शांति की परंपरा को हमारे संत आगे बढ़ा रहे हैँ और देश के राष्ट्रवादी नौजवान उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा मेँ तत्पर हैँ.. इस अवसर पर आयोजन समिति के निर्मल जैन, अजय जैन, मनोज बांगा, पंकज इंजिनियर, अमित तड़य्या, पंकज प्रधान, सोनू भाभा, चंद्रकुमार जैन, सुनील पब्लिशर, अंशुल जैन, अजय भगत जी, मोंटी गोधा, आदि उपस्थित थे….. दोपहर की सभा मेँ विधि नायक श्री अरिष्ठ नेमीनाथ को केवल ज्ञान की प्राप्ति होते ही समोशरण लगता है जिसमे मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज श्रावकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हैँ और धर्म के पथ पर चलकर आत्म कल्याण की प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त करते हैँ… आयोजन समिति के प्रवक्ता पंकज प्रधान ने बताया की 5 फरवरी को भगवान का मोक्ष कल्यानक महोत्सव होगा जिसमे रथ की फेरी प्रातः 10 बजे होंगी फिर सभी प्रतिष्ठित प्रतिमाओ को भव्य शोभा यात्रा के साथ जैन नगर मेँ स्थित श्री शान्तिनाथ मंदिर मेँ मुनि संघ के सानिध्य मेँ दोपहर 12 बजे विराजमान किया जायेगा…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button