खबरमध्य प्रदेश

लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार ने दिल्ली में भाजपा की जीत का किया स्वागत

भोपाल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनावों में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है। भाजपा ने 70 सीटों वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर कब्जा करते हुए स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया। राजधानी से वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में परचम लहराते हुए आम आदमी पार्टी का छक्का छुड़ा दिया। मैं कामना करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में ऐसे ही शासन करती रहे। जहां तक कांग्रेस की बात है पार्टी का नेतृत्व सही नहीं है। चमचागीरी के बल पर लोग आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस हमें प्रदेश अध्यक्ष बनाती है तो प्रदेश में पार्टी की स्थिति मजबूत हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button