खबरमध्य प्रदेश

गायत्री प्रज्ञापीठ स्वर्णकार कॉलोनी में 12 से 16 फरवरी तक विदिशा के कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित

स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ स्वर्णकार कॉलोनी में 12 फरवरी से 16 फरवरी तक अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला विदिशा के कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। ‌ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायंस इंटरनेशनल लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इसमें प्रशिक्षण देने के लिए श्री रमेश जी अभिलाषी प्रांतीय प्रशिक्षण समन्वयक ,श्री विक्रम सिंह जी पाटीदार उपजोन सह समन्वयक उज्जैन एवं श्री सौरभ जी गुप्ता सदस्य प्रांतीय प्रशिक्षण टोली उपस्थित रहेंगे। इस प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को कर्मकांड की बारीकियां,मानव जीवन में संस्कारों की उपयोगिता एवं आवश्यकता, प्रवचन कला का प्रशिक्षण एवं संगठन में की रीति नीति, पद्धति एवं कार्यकर्ता के आचार व्यवहार, संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके इसके साथ में ढफली वादन का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। ‌ यह प्रशिक्षण आवासीय रहेगा। जिला समन्वयक मुकेश तिवारी के अनुसार इस प्रशिक्षण में पूरे जिले से लगभग 100 कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से प्रारंभ होकर शाम स्वयं 6:00 बजे तक यह प्रशिक्षण चलेगा। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों के रुकने की भी समुचित व्यवस्था भी की गई है। उनके चाय नाश्ता और दोनों समय का भोजन भी उपलब्ध कराए जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button