दिल्ली की पुरानी यातायात अव्यवस्था से निपटने के लिए परिवहन विभाग एक व्यापक अध्ययन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जो शहर के यातायात प्रवाह, भीड़भाड़ वाले स्थानों और सार्वजनिक परिवहन की जरूरतों की पहचान करेगा।
दिल्ली की सड़कों पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए अब सरकार एक नया ट्रैफिक स्टडी प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। यह सर्वे राजधानी के यातायात प्रवाह, भीड़भाड़ वाले स्थानों और सार्वजनिक परिवहन की जरूरतों को गहराई से समझेगा।
पहली बार होगा वैज्ञानिक ट्रैफिक सर्वे
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह कई वर्षों में पहली बार होगा जब सरकार की ओर से वैज्ञानिक तरीके से यह अध्ययन किया जाएगा कि लोग दिल्ली में कैसे यात्रा करते हैं और किन जगहों पर सबसे ज्यादा दिक्कतें हैं।