खबरमध्य प्रदेश

म.प्र. विद्युत कर्मचारी गृह निर्माण समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न, विकास कार्यों को लेकर कई अहम निर्णय

भोपाल। मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी गृह निर्माण समिति की वार्षिक आम सभा 27 सितंबर को दुर्गा मंदिर गार्डन परिसर प्राइवेट बिजली नगर कॉलोनी में संपन्न हुई।

सभा में समिति के विगत माह हुए निर्विरोध चुनाव पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। यह भी निर्णय लिया गया कि चुनाव खर्च से बची राशि का उपयोग कॉलोनी के स्वच्छता एवं सुधार कार्यक्रमों में किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष *श्री वी.एस. राजपूत*, संचालक मंडल एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कॉलोनी के विकास के लिए निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए –

*1.* कॉलोनी के चारों ओर मजबूत फेंसिंग का कवर्ड कैंपस बनाया जाए।
*2.* रख-रखाव हेतु मासिक अनुदान बढ़ाया जाए।
*3.* कॉलोनी में घरों के पीछे स्वच्छता बनाए रखने के लिए फरसीकरण किया जाए।

उल्लेखनीय है कि प्राइवेट बिजली नगर कॉलोनी के दोनों पार्कों में एक्यूप्रेशर ट्रैक सहित कई निर्माण कार्य की सौगात विधायक एवं मंत्री *आदरणीय विश्वास कैलाश सारंग जी* और *नगर निगम सदस्य पार्षद अशोक वाणी जी* के सौजन्य से संपन्न हुए हैं। इस पर आम सभा में सभी ने सामूहिक रूप से धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। संचालक मंडल ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि प्राइवेट बिजली नगर कॉलोनी को ग्रीन एंड क्लीन बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button