भोपाल के अरेरा कालोनी स्थित सम्मान संस्था ने मनाया 20 वां वार्षिक उत्सव भोपाल


राजधानी भोपाल के ई 6 अरेरा कॉलोनी स्थिति सम्मान संस्था के कार्यकाल में संस्था का 20वां वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमे संस्था से जुड़े बच्चो और महिलाओं ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी वही कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसे अपराधों को लेकर, एक नाटक का मंचन किया गया। जिसको दर्शको ने जमकर सराहा वही ब्रदर क्लिंटन के द्वारा किए गए मैजिक शो ने बच्चो ओर बड़ो का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मध्य विधानसभा विधायक आरिफ मसूद उपस्थित रहे। विशिष्ठ अतिथि के रुप में फादर मारिया पॉलराज एस वी डी के साथ रवींद्र नाथ टैगोर विश्विद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ संगीता जोहरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं बच्चों सहित लगभग 400 लोग उपस्थित रहे।
संस्था के डायरेक्टर फॉदर जेम्स ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर विशेष चर्चा करी वही संस्था के 20 वर्षों की सफलता पर सभी को शुभकामनाये भी दी।




