अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा जबलपुर महिला मंडल द्वारा सुधांशु सोनी का सिविल जज में सिलेक्शन होने पर किया सम्मान



अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा जबलपुर महिला मंडल हमेशा से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। राष्ट्रीय कार्य में भी हमेशा अपना सहयोग प्रदान करता रहा है।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि श्री संजय सोनी भाऊ साहिब के बड़े बेटे को सिविल जज बनने पर स्नेहा सोनी के निज निवास पर श्री संजय सुधांशु सोनी का महिला मंडल से विनीता सोनी, भारती सोनी, नीता सोनी , कविता सोनी एवं स्नेहा सोनी सहित उपस्थित सभी स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने श्रीफल, शाल एवं पुष्पगुच्छा से स्वागत सम्मान, अभिनंदन किया। समाज की महिलाओं ने उनकी नियुक्ति को समाज के लिए गर्व की बात बताई और कहा कि आपने हमारे समाज के नाम को रोशन किया है। इसी प्रकार से आगे भी आप अपनी अपनी क्षमता एवं योग्यता से समाज का नाम रोशन करते रहेंगे। महिला मंडल ने आपको शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम सोनी आष्टा, राष्ट्रीय महासचिव अशोक वर्मा जी पत्रकार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामस्वरूप सोनी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश सोनी बैरसिया, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम सोनी आष्टा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एडवोकेट अमित सोनी, प्रदेश प्रभारी देवदत्त सोनी प्रदेश संयोजक नरेंद्र सर्राफ, महासभा प्रदेश प्रभारी सौरभ सोनी सहित बहुसंख्यक महासभा पदाधिकारीयों एवं स्वर्णकार समाज के गणमान्य लोगों ने आपको शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की।



