खेल

130 पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन, ब्रेविस बने हर्षित का शिकार

आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया की नजरें सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल करने पर हैं।

कुलदीप ने तोड़ी ब्रीत्जके-टोनी की साझेदारी

कुलदीप याजव ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर टोनी डी जॉर्जी और मैथ्यू ब्रीत्जके के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 66 रनों की साझेदारी तोड़ी। उन्होंने जॉर्जी को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 35 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ब्रीत्जके का साथ देने डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं।

द. अफ्रीका के 50 रन पूरे

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और दक्षिण अफ्रीका के 50 रन भी पूरे हो गए। मैथ्यू ब्रीत्जके और टोनी डी जॉर्जी के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत की नजर अब चौथे विकेट पर है।

11 पर द. अफ्रीका को तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने कप्तान एडेन मार्करम को पवेलियन की राह दिखाई। अब ब्रीत्जके का साथ देने टोनी डी जॉर्जी आए हैं।

दूसरा विकेट गिरा

पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर हर्षित राणा ने क्विंटन डिकॉक को भी चलता किया। वह भी खाता नहीं खोल पाए। अब मार्करम का साथ देने मैथ्यू ब्रीत्जके आए हैं।

सात पर द. अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका रेयान रिकेल्टन के रूप में लगा। पारी के दूसरे ओवर में हर्षित राणा ने उन्हें बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब मार्करम का साथ  देने क्विंटन डिकॉक आए हैं।

द. अफ्रीका की पारी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। रेयान रिकेल्टन और एडेन मार्करम क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 349 रन बनाकर मेहमानों के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा है।

भारत की पारी समाप्त

विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा तथा केएल राहुल के अर्धशतकों की मदद से भारतीय टीम ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा है। रांची में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। अब जिम्मेदारी गेंदबाजों पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button