खेल

उनमें कुछ खास था’: धोनी की पावर हिटिंग के मुरीद सचिन, बांग्लादेश दौरे का किस्सा साझा कर कही दिल छूने वाली बात

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बिताए पुराने दिनों को याद करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। सचिन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए बताया कि उन्हें धोनी की प्रतिभा और आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा उनके शुरुआती दिनों में ही हो गया था। उन्होंने कहा कि धोनी में कुछ खास था और उन्होंने अपने करियर में उम्मीद से कहीं बढ़कर उपलब्धियां हासिल कीं। बता दें कि, मंगलवार को धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया। अब वह सीएसके के मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे।बांग्लादेश दौरे का किया जिक्र
सचिन तेंदुलकर ने अपने संदेश में बांग्लादेश दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें आज भी याद है, जब उन्होंने पहली बार धोनी को बल्लेबाजी करते देखा था। उस समय उन्होंने सौरव गांगुली से भी कहा था कि धोनी की पावर हिटिंग में कुछ अलग बात है। सचिन के मुताबिक, धोनी के अंदर एक दुर्लभ प्रतिभा थी, जिसने आगे चलकर भारतीय क्रिकेट में एक शानदार इतिहास रचा

ड्रेसिंग रूम से लेकर ऐतिहासिक सफर तक को किया याद
सचिन ने धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और भारतीय क्रिकेट के कई यादगार पलों का हिस्सा बनने को अपने लिए खुशी की बात बताया। उन्होंने कहा कि धोनी के साथ इस सफर का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि उन्हें हमेशा विश्वास था कि धोनी कुछ असाधारण करेंगे, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों से उस विश्वास से भी कहीं ज्यादा हासिल किया।भारतीय क्रिकेट को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया’
सचिन तेंदुलकर ने धोनी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। उनके साथ इस यादगार सफर को साझा करना शानदार रहा। अपने संदेश के अंत में सचिन ने धोनी को बधाई देते हुए लिखा- ‘बहुत अच्छा खेले, एमएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button