खबरमध्य प्रदेश

विक्रमादित्य कॉलेज में विश्व ध्यान दिवस का आयोजन

भोपाल। विक्रमादित्य कॉलेज में 21 दिसंबर को कॉलेज परिसर में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया। इस मौके पर रायसेन से आए मुख्य अतिथि डॉ. पंडित मुनेश्वरानंदजी, विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. डी. वीरेंद्र उपस्थित हुए। पंडित मुनेश्वरानंदजी ने कहा कि ध्यान व योग की जानकारी हमें लोगों तक पहुंचाना चाहिए। विक्रमादित्य कॉलेज के चेयरमैन श्री आदित्य नारोलिया ने कहा कि सभी विक्रमार्दित्य परिवार के शिक्षकगण व विद्यार्थियों को योग के लिए प्रेरित करता हूँ। भारत को पूरे विश्व में योग की शक्ति के कारण अलग पहचान मिली है।
कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. दीपिका नारोलिया ने पैनल डिस्कशन के माध्यम से बताया कि हमें पालक के रूप में छात्र-छात्राओं को पश्चिमी सभ्यता से हटाकर आध्यात्मिक कहानी के माध्यम से हम ईश्वर से जुड़ सकें, उन्होंने बताया कि माता-पिता के अलावा हम संस्थाओं का उद्देश्य छात्रों को योग की शिक्षा देकर विकास के पथ पर ले जाएं। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ. महादेव पंडागरे ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं विश्व ध्यान दिवस की शुभकामना प्रेषित की।
प्राचार्य
डॉ. महादेव पंडागरे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button