खबरमध्य प्रदेशहेल्थ

सहपाठियों और सीनियर्स से मिलकर दशकों पुरानी यादें ताजा हो गईं -डॉक्टर अनूप हजेला

जीएमसी की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने पर एलुमिनी मीट का हुआ आयोजन 

 


भोपाल ।  गांधी चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने पर दो दिवसीय एलुमिनी मीट का आयोजन किया गया । जीएमसी में आयोजित एल्यूमिनी मीट में शामिल हुए शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर और हजेला अस्पताल के संचालक डॉ. अनूप हजेला ने कहा कि मैंने 1975 में गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया था और 1984 में एमडी किया। आज यहां एलुमिनी मीट में शामिल होने से पुरानी यादें ताजा हो गईं । आयोजकों द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई थी । डॉ. अनूप हजेला ने कहा कि भगवान करे दोबारा जन्म मिले और इसी कॉलेज से पढ़ाई कर सकूं । उन्होंने कहा कि अब गांधी मेडिकल कॉलेज बहुत बदला हुआ है , नई बिल्डिंग नया बैडमिंटन कोर्ट, सब कुछ नया लग रहा है। आज सहपाठियों, सीनियर्स और टीचर्स को देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना जरूरी है इससे मेल मिलाप का मौका मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button