खबरखेलदेशमध्य प्रदेश

वेस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट: आरएनटीयू की महिला टीम ने जीता सिल्वर मेडल; अब आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में दिखाएंगी दम

आरएनटीयू ने आज हुए दो लीग मुकाबलों में महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी अजमेर को 8-1 और सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराया

टूर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु बेस्ट स्ट्राइकर अवार्ड से भूमिक्क्षा साहू को नवाजा गया

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए वेस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट (वूमेन्स) में सिल्वर मेडल जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही टीम ने ‘ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट’ के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबलों में आज आरएनटीयू की टीम ने अपनी आक्रामक खेल शैली का परिचय दिया। *पहले मुकाबले* में आरएनटीयू ने महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी, अजमेर को 8-1 के भारी अंतर से शिकस्त दी। टीम की ओर से पलक गुप्ता और करमनप्रीत कौर गिल ने दो-दो गोल किए, जबकि भूमिक्क्षा साहू, योगिता वर्मा, आयुषी पटेल और खुशी कटारिया ने एक-एक गोल दागा। शानदार खेल के लिए योगिता वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं *दूसरे निर्णायक मुकाबले* में टीम ने सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी को 3-1 से पराजित किया। इस मैच में करमनप्रीत कौर गिल, अश्रिता ठाकुर और उषा कुमारी ने एक-एक गोल कर टीम की जीत और सिल्वर मेडल सुनिश्चित किया। उप-कप्तान अश्रिता ठाकुर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के सम्मान से नवाजा गया। टूर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये बेस्ट स्ट्राइकर अवार्ड से भूमिक्क्षा साहू को नवाजा गया। टीम में बतौर कोच आकांक्षा परमार और मैनेजर सतीश अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट तालमेल दिखाया।

विजेता टीम में कप्तान योगिता वर्मा बीपीईएस, उपकप्तान अश्रिता ठाकुर बीए, गोलकीपर अंकिता कुशवाहा एमपीईएस, गोलकीपर प्रतिमा सरोज बीए, निशी यादव बीपीईएस, दीक्षा भार्गव बीपीईएस, खुशी कटारिया बीए, पलक गुप्ता बीपीईएस, लवदीप कौर गिल एमकाॅम, भूमिक्क्षा साहू बीपीईएस, सोनिया कुमरे बीए, साक्षी जैन बीए, करमनप्रीत कौर गिल बीए, हुडा खान बीपीईएस, उषा कुमारी बीपीएड, आयुषी पटेल बीए, सोनम राणा बीए, मुनमुनि दास बीपीईएस ने जबरदस्त खेल दिखाया।

खिलाड़ियों की इस शानदार जीत पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे जी, प्रो-चांसलर डॉ अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ रवि प्रकाश दुबे, आइक्यूएसी निदेशक डॉ नीतिन वत्स, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ संगीता जौहरी और रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button