सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई।
भोपाल में मातोश्री सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा लगेंगी - भगवानदास सबनानी



भोपाल : दिनांक : 03/01/2026 : क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह आयोजन रजत जंयती आडोटोरियम, डॉ. खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज, भोपाल में संपन्न हुआ।श्री प्रभाकर ढोके द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डा मोहनलाल पाटील ने की तथा अतिथि के रुप में विधायक श्री भगवानदास सबनानी उपस्थित थे। इस अवसर पर महाराष्ट्र की सुप्रसिद्ध शाहिरा सीमा पाटील और संगीतकार जाली मोरे ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी ने भोपाल में क्रांति ज्योती सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा लगाने की घोषणा की । डा मोहनलाल पाटील ने अपने उद्बोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए भारत देश में प्रथम बालिका स्कूल वर्ष 1848 में खोला । नारी मुक्ति आंदोलन की नींव रखी, आज महिलाएं सभी क्षेत्र में आगे बढ़ी है। सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले के कार्य को आगे बढाने का कार्य संविधान निर्माता डा बाबासहाब आंबेडकर जी हिन्दू कोड बिल संसद में लाकर महिलाओं को कानुनी अधिकार दिलाये। बढी संख्या में लोग उपस्थित हुये थे। रामु गजभीये, सुनिल बोरसे, उदयभान चवरे, शंखवार सहाब,लखनलाल अहिरवार, वामन जंजाले, एच एल गोलाईत, डा साहेबराव सदाव्रते,डा्. राजेश मेश्राम, अभीमन सोनवाने, अंजली चवरे, इंदु पाटील, कल्पना पाटील आदि समाजसेवी उपस्थित थे।



