समाधान योजना 2025-26″ के प्रथम चरण की अवधि में संशोधन किये जाने
संदर्भ:-1. विभाग का पत्र क्रमांक 9421/2025/तेरह/02 दिनांक 23.10.2025
2. एम.पी. पावर मैनेजमेंट कंपनी का पत्र कमांक 263 दिनांक 31.12.2025
विषयांतर्गत, विभाग के उपरोक्त संदर्भित पत्र दिनांक 23.10.2025 के माध्यम से प्रदेश के बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के लिए “समाधान योजना, 2025-26 के कियान्वयन के संबंध में दिशानिर्देश जारी किये गये है, जिसके तहत् योजना के प्रथम चरण की अवधि दिनांक 31.12.2025 को समाप्त हो रही है।
2/ तत्संबंध में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के उपरोक्त संदर्भित पत्र दिनांक 31.12.2025 के द्वारा प्रस्तावित किया गया है कि प्रथम चरण में उपभोक्ताओं के उत्साह तथा सहभागिता को देखते हुए उक्त योजना के प्रथम चरण की अवधि में एक माह अर्थात् 31 जनवरी 2026 तक की वृद्धि की जाये।
3/ राज्य शासन द्वारा समग्र रूप से विचारोपरांत कंडिका 2 में उल्लेखित प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की जाती है। साथ ही, योजना का द्वितीय चरण दिनांक 01 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा। योजना के अन्य प्रावधान एवं शर्ते यथावत् रहेगी।
4/ उपरोक्तानुसार योजना क्रियान्वयन के लिए वितरण कंपनियों को आवश्यक निर्देश जारी किये जाने का निर्देशानुसार,



