खेल
भारत का स्कोर 200 के पार, विराट कोहली और हर्षित राणा क्रीज पर; जडेजा 12 रन बनाकर आउट



तीसरे वनडे में भी जडेजा आउट ऑफ फॉर्म रहे। उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए और लेनॉक्स का शिकार बन गए। अब विराट का साथ देने हर्षित राणा आए हैं।
भारत को पांचवां झटका क्रिस्टियन क्लार्क ने दिया। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को अपना शिकार बनाया। वह 57 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने विराट कोहली के साथ 88 रन की साझेदारी निभाई। अब विराट का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं।
नीतीश रेड्डी ने 54 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और विराट कोहली के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 27 ओवर के बाद टीम का स्कोर चार विकेट पर 157 रन है।
विराट कोहली ने 51 गेंदों में अपने वनडे करियर का 78वां अर्धशतक पूरा किया। वह नीतीश रेड्डी के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। भारत ने चार विकेट पर 120 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
श्रेयस अय्यर तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्लार्क ने अपना शिकार बनाया। वह विराट कोहली का साथ देने केएल राहुल आए हैं।
भारत को दूसरा झटका काइल जैमिसन ने दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को बोल्ड किया। वह 18 गेंदों में 23 रन बना सके। अब विराट कोहली का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 45 रन है।
भारत को पहला झटका जैक फोल्क्स ने दिया। उन्होंने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। अब शुभमन गिल का साथ देने विराट कोहली आए हैं।