खबरमध्य प्रदेश

युवक – युवती परिचय सम्मेलन और कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज का खिचड़ी मिलन समारोह संपन्न 

पिता जी द्वारा शुरू तीन दशक से ज्यादा पुरानी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं - उपमन्यु त्रिवेदी 

ब्राह्मण समाज का युवक – युवती परिचय सम्मेलन और कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज का खिचड़ी मिलन समारोह रविवार को राजधानी स्थित निराला भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के  212 युवक – युवतियों ने परिचय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  सिद्धांता अस्पताल के डायरेक्टर और समाज के अध्यक्ष उपमन्यु त्रिवेदी ने की।उपमन्यु त्रिवेदी ने कहा कि कार्यक्रम में युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन और का कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज का खिचड़ी मिलन समारोह आयोजित किया गया। उपमन्यु त्रिवेदी ने कहा कि कार्यक्रम में युवक -युवतियों के परिचय सम्मेलन के अलावा खिचड़ी मिलन समारोह में समाज के लोग एकत्र हुए । यह परंपरा हमारे पिताजी ने रखी थी तब से हम लगातार इसे निभा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि 30 वर्षों से ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन लगातार आयोजित हो रहा है।  पिछले साल पत्रिका में छपे बायोडाटा में से 242 जोड़े विवाह बंधन में बंधे थे । इस बार मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों तथा कुछ बायोडाटा विदेश से भी आए थे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, सांसद आलोक शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर , पूर्व मंत्री मुकेश नायक,  पीसी शर्मा, राकेश चतुर्वेदी, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त पूर्व अध्यक्ष हेमंत तिवारी, परम श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया, दतिया से पधारे पीतांबरा पीठ के आचार्य विष्णु कांत त्रिवेदी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परिचय पुस्तिका का विमोचन भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।  उपमन्यु त्रिवेदी द्वारा मुख बधिर बच्चों का सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अनिल बाजपेई ने किया और आभार प्रदर्शन भीम शंकर पांडे ने किया । इस अवसर पर उपमन्यु त्रिवेदी, हेमंत तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, भीम शंकर पांडे ,अनिल बाजपेई ,करुणेश त्रिवेदी, उमाकांत मिश्रा,  लीना बाजपेई, नेशनल हॉस्पिटल के मालिक कर्नल जेसी शर्मा, मीरा द्विवेदी, वंदना बाजपेई, सरोजिनी दुबे, रितु त्रिवेदी, उर्मिला मिश्रा प्रमुख ग्रुप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button