खबर
बांग्लादेश के हालात और बिगड़ेंगे?: भारत का बड़ा फैसला, अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाया
भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश में सुरक्षा हालात को देखते हुए वहां तैनात भारतीय अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाने का फैसला किया। नई दिल्ली का यह कदम बांग्लादेश में संसदीय चुनाव होने से कुछ हफ्ते पहले आया है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर हमने हाई कमीशन और दूतावासों में हमारे अधिकारियों के परिवार वालों को भारत लौटने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में मिशन और सभी दूतावास खुले और काम कर रहे हैं।



