खबरमध्य प्रदेश

 प्राण बलदेव भंडारी सेवा विद्या मंदिर का रजत जयंती वर्ष मनाया गया

बच्चों ने आकर्षक रामलीला की प्रस्तुति देकर मोहा मन

भोपाल। राजधानी के बी एच ई एल गोविंदपुरा  स्थित प्राण बलदेव भंडारी सेवा मंदिर विद्यालय का शुक्रवार 23 जनवरी को जयंती समारोह मनाया गया। बसंत पंचमी पर आयोजित कार्यक्रम में मां सरस्वती की पूजा के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रामचरितमानस पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। प्राण बलदेव भंडारी सेवा मंदिर विद्यालय के प्राचार्य पंकज चंदेले ने बताया कि संस्था की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं, इस उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया । आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री विश्वास सारंग मौजूद रहे तथा  स्थानीय नेता रामबाबू शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्राचार्य चंदेले ने बताया कि आज के कार्यक्रम में बच्चों को अपनी संस्कृति से परिचित कराने और परंपरा को बनाए रखने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए जिसमें रामायण को आधार मानकर प्रस्तुतियां दी गईं ।इसके अलावा विद्यालय में 25 वर्ष शिक्षण कार्य पूरा कर चुके शिक्षकों और परीक्षाओं में अच्छा अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका रिद्धि ठाकुर ने बताया कि परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया ताकि उन्हें भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button