फर्स्ट स्टेप स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुति
विद्यालय ने 12 वर्ष किए पूरे, बच्चों की शिक्षा की नींव मजबूत बनाना लक्ष्य - जान्हवी शर्मा



भोपाल, फर्स्ट स्टेप स्कूल का वार्षिकोत्सव राजधानी स्थित रविंद्र भवन में रविवार को मनाया गया। विद्यालय के 12वें वार्षिकोत्सव पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। स्कूल की प्रिंसिपल और संचालक जान्हवी शर्मा और डायरेक्टर अंकुर शर्मा ने बताया कि विद्यालय की स्थापना के 12 साल पूरे हो गए हैं और 13वें वर्ष में हमने आज एंट्री की है। आज के कार्यक्रम की हमारी थीम है गूंज सिंफनी का स्माइल है । गूंज से हम भारतीय संस्कृति को इतनी दूर तक फैलाना चाहते हैं कि हर जगह भारतीयों का डंका बजे। हम बच्चों का फाउंडेशन और पढ़ाई इतनी स्ट्रांग करें के आगे जाकर आईएएस, आईपीएस और उच्च पदों पर आसीन होकर देश और समाज का नाम रोशन करें। कल्चरल प्रोग्राम में आज हमने चाइल्ड लेबर को लेकर मैसेज दिया है । चाइल्ड लेबर जरूरत नहीं है उनको पढ़ाई की जरूरत है । जितना हम शिक्षा देंगे उतना हमारा देश आगे बढ़ेगा । आज कल्चरल प्रोग्राम में बच्चों ने पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड सभी जगह के कल्चरल लोकनृत्यों को पेश किया।


