ज्योतिष से समस्याओं का किया जा सकता है निदान – पंडित विनीत तिवारी

भोपाल, राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन राजधानी स्थित कैरियर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए अखिल भारतीय ज्योतिष महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत तिवारी ने बताया जीवन वैभव पत्रिका के 40 वर्ष पूर्ण होने पर ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन डॉक्टर हेमचंद्र पांडेय द्वारा किया गया। तिवारी ने कहा कि ज्योतिष के माध्यम से जीवन में आने वाली समस्याओं का निदान किया जा सकता है। ज्योतिष सम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता है कि ज्योतिष के सभी विद्वान मिलकर सरकार से मांग कर रहे हैं कि ज्योतिष को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाएं। डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए जो गलत जानकारियां ज्योतिष को लेकर पेश की जाती हैं उन पर प्रहार करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। आम जनता के सामने कयी बार ऐसी बातें रखीं जाती हैं जो सच्चाई से परे होती हैं, हम सम्मेलन के माध्यम से ऐसी भ्रांतियों और भ्रम को दूर करना चाहते हैं।


