खबरमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा तकनीक आधारित जनसेवा को सशक्त करते हुए नागरिकों के गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की जा रही है। पुलिस ने गुम मोबाइल की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी निगरानी और फील्ड स्तर के संयुक्त प्रयासों से 301 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी कुल अनुमानित कीमत 64 लाख 50 हजार रुपए है। सभी फोन विधिसम्मत जांच के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। यह सफलता पुलिस की सतत मॉनिटरिंग, साइबर दक्षता और समन्वित कार्यप्रणाली का जीता-जागता प्रमाण है।

प्रमुख उपलब्धियां:

टीकमगढ़

जिले में ऑपरेशन साइबर के अंतर्गत पुलिस ने 150 गुम मोबाइल बरामद किए है। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 32 लाख रुपए है। ये सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को कार्यालय बुलाकर वितरित किए गए।

डिण्डौरी :

साइबर टीम और थाना स्टाफ की संयुक्त कार्यवाही में 151 गुम मोबाइल बरामद किए इन मोबाइल की कीमत 32 लाख 50 हजार रूपये है। सभी मोबाइलों को आवश्यक जांच एवं सत्यापन के उपरांत उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किया गया।

जनता की मदद करना और उनकी खोई हुई वस्तुओं को वापस दिलाने के अपने कर्तव्‍य का निर्वहन मध्‍यप्रदेश पुलिस लगातार कर रही है। इससे जनता और पुलिस के बीच भरोसे का रिश्ता और सशक्त बन रहा है। गुम मोबाइल की रिपोर्ट के लिए नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button