आईएचएम में विभिन्न प्रकार के व्यंजन किए गए पेश – अंकुर किशोर



भोपाल, राजधानी स्थित इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट यानी आईएचएम में टूरिज्म एक्सपो का आयोजन किया गया। आईएचएम परिसर में कई फूड्स के कई स्टाल लगाए गए, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजन पेश किए गए।
आईएचएम के सीनियर लेक्चरर अंकुर किशोर ने बताया कि आज का एक्सपो हमारे प्राचार्य के निर्देश पर पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत लगाया गया है जिसमें भोपाल आईएचएम के अतिरिक्त जबलपुर और इंदौर के भी स्टाल्स लगे हैं ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देखो अपना देश एक मुहिम के तहत भारतीय व्यंजनों के बारे में जानकारी देना है। इसके अलावा विदेशी व्यंजन भी पेश किए गए। अंकुर किशोर ने कहा कि बेकरी ,कन्फेक्शनरी के एगलेस आइटम तैयार किए गए हैं इसके अलावा अन्य मल्टीपल प्रोडक्ट्स ब्रेकफास्ट, साउथ इंडियन, मल्टीग्रेन फूड्स और केक पेस्ट्री तथा सेहत के लिए आवश्यक जूस भी तैयार किए गए हैं। एक्सपो में विद्यार्थियों के लिए कंम्पटीशन भी आयोजित किया गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि आईएचएम में संचालित पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी देने के लिए भी एक स्टाल लगाया गया है।


