खबरमनोरंजन

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन, अभिनेता ने पोस्ट कर साझा की जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया है। यह जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। अपने दिवंगत पिता के नाम भावुक पोस्ट लिखी है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के पिता का निधन हो गया है। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने दिवंगत पिता को याद किया। वह काफी भावुक नजर आए। उनके पिता का निधन 14 फरवरी को हुआ।

सिद्धार्थ ने दिवंगत पिता के नाम लिखी भावुक पोस्ट 
मंगलवार रात सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की, जिसमें पिता के साथ कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘वह बहुत ही ईमानदारी, सच्चाई से भरे और संस्कार वाले इंसान थे। उन्होंने अपने मूल्यों पर जीवन जिया, वह कभी नहीं झुके। बिना कठोरता के अनुशासन हमें सिखाया। बिना अहंकार के ताकत का मतलब बताया। हमेशा पॉजिटिव रहें, तब भी जब जिंदगी ने उनका बहुत ज्यादा टेस्ट लिया।’ अभिनेता ने पिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने की बात कही
सिद्धार्थ मल्होत्रा पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘मर्चेंट नेवी कैप्टन के तौर पर समुद्र की कमान संभालने से लेकर बीमारी का चुपचाप हिम्मत से सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। कभी अपनी शालीनता नहीं खोई। तब भी जब स्ट्रोक ने उन्हें व्हीलचेयर पर ला दिया, उनका हौसला बुलंद रहा। पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है। आपकी ताकत मुझे हर दिन रास्ता दिखाती है। आपकी पॉजिटिविटी आज भी इस परिवार को एक साथ रखती है। आप हमें नींद में शांति से छोड़कर चले गए, लेकिन आप जो जगह पीछे छोड़ गए हैं, वह बहुत बड़ी है। मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं। और मैं आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी हमेशा आगे बढ़ाऊंगा। लव यू डैड।’

कियारा के साथ दिल्ली में मौजूद हैं सिद्धार्थ 
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का शनिवार यानी 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया। अभिनेता पिता के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली आए। सिद्धार्थ की पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी खबर मिलते ही दिल्ली पहुंच गई थीं। बता दें कि सिद्धार्थ के पिता लंबे वक्त से बीमार थे। अपने पिता की बीमारी का जिक्र अभिनेता ने लीली सिंह के पाॅडकास्ट में कुछ महीने पहले किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button