खबरमध्य प्रदेश
भारत भारती जैन मंडल विदिशा ने किये तुलसी के पौधे वितरित


भारत भारती जैन मंडल विदिशा नीता सर्राफ के नेतृत्व में लगातार सामाजिक एवं धार्मिक सेवा संबंधी कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं पूर्व लायंस अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि आज आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की द्वितीय समाधि दिवस के अवसर पर भारत भारती जैन मंडल विदिशा द्वारा 500 पौधे तुलसी के वितरित किए गए l पिछले वर्ष भी मंडल द्वारा 500 पौधे तुलसी जी के वितरित किए गए थे। आज इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुमारी शिल्पी राय ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थैरेपिस्ट , मंडल प्रमुख नीता सर्राफ, विद्युत जैन, सरिता जैन, सविता जैन, सपना जैन, नीतू , सीमा जैन, कामिनी जैन, प्रियंका जैन उपस्थिति रही।

