खबर
चलती ट्रेन में हैवानियत: युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी टीटीई निलंबित, 10 हजार का इनाम; तलाश में छापेमारी
एसपी रेलवे ने फरार आरोपी टीटीई राहुल कुमार पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी की कई टीमें लगतातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोप के बाद ही आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया गया है।


गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने आरोपी के खिलाफ 10 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। जीआरपी की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

