नीदरलैंड की पारी शुरू, माइकल लेविट और मैक्स ओदाऊद क्रीज पर; भारत ने 193 रन बनाए
आज भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का 36वां ग्रुप मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखने का लक्ष्य लेकर उतरी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।

IND vs NED Live Score: भारत ने नीदरलैंड के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा
भारत ने नीदरलैंड के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए हैं। उनके लिए शिवम दुबे ने सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने तीन विकेट लिए जबकि आर्यन दत्त को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा काइल क्लेन ने एक विकेट अपने नाम लिया।
IND vs NED Live Score: शिवम-हार्दिक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 18 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 159 रन बना लिए हैं।
IND vs NED Live Score: शिवम दुबे का 25 गेंदों में अर्धशतक
शिवम दुबे ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत ने 17 ओवर के बाद चार विकेट पर 153 रन बना लिए हैं।
IND vs NED Live Score: सूर्यकुमार 34 रन बनाकर आउट
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर आउट हो गए। अब शिवम दुबे का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।
IND vs NED Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका लोगन वान बीक ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 27 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है।
IND vs NED Live Score: भारत को दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका भी आर्यन दत्त ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड किया। वह सात गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।


